शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:प्रॉपर्टी डीलर के सिर-छाती और हाथों में लगी थीं 14 गोलियां, पुलिस की आठ टीमें गठित – The Property Dealer Sustained 14 Bullet Wounds To His Head, Chest, And Arms; Eight Police Teams Have Been Formed
सोनीपत

Sonipat News:प्रॉपर्टी डीलर के सिर-छाती और हाथों में लगी थीं 14 गोलियां, पुलिस की आठ टीमें गठित – The Property Dealer Sustained 14 Bullet Wounds To His Head, Chest, And Arms; Eight Police Teams Have Been Formed

November 14, 2026


-पिता की शिकायत पर बरोदा निवासी रामपाल समेत अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

– रोहतक रोड पर ऑफिस के सामने प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने दागी थी 17 गोलियां

– सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

– महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

– पांच साल पुरानी रंजिश और 20 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद को पुलिस ने जांच में शामिल किया

– हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश

फोटो :22:

संवाद न्यूज एजेंसी

गोहाना। रोहतक रोड पर प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नान्हा पहलवान (42) के सिर-छाती और हाथों में 14 गोलियां लगी थीं। महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम हुआ। पिता साहब सिंह की शिकायत पर बरोदा निवासी रामपाल और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

आदर्श नगर निवासी बिजेंद्र पहल को शुक्रवार शाम सवा छह बजे चादर ओढ़कर बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल से 17 गोलियां चलाकर छलनी कर दिया था। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया था जब बिजेंद्र अपने रोहतक रोड पर शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर कार्यालय के बाहर क्रेटा कार में सवार होने के लिए निकले थे। बदमाशों की गोलियों का निशाना बने प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नान्हा पहलवान की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता साहब सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि बिजेंद्र और गांव बरोदा निवासी रामपाल के बीच करीब पांच साल पहले झगड़ा हुआ था। इसके अलावा चार-पांच महीने पहले रामपाल के एक जानकार ने बिजेंद्र से करीब 20 लाख रुपये लिए थे। बिजेंद्र ने जब उससे रकम वापस मांगी तो रामपाल के साथ उनका विवाद हो गया था। इस मामले में पंचायत भी हुई थी, जिसके बाद रकम वापस कर दी गई थी। पुलिस अब इन पुराने विवादों को हत्या की वारदात से जोड़कर जांच कर रही है।

——–

गाड़ी में सवार साथी के साथ भागा आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पैदल ही मौके से भागते नजर आए थे। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक युवक गाड़ी लेकर खड़ा था। हमलावर उसके साथ बैठकर भाग गया। सरेराह हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू की थी।

——

वायरल पोस्ट की भी पड़ताल करेगी पुलिस

हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वरयरल हुई है। इसमें एक गिरोह ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। पुलिस इसकी सत्यता की भी जांच करेगी। पोस्ट किसने और किन परिस्थितियों में वायरल की, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

——

आठ टीमें संभावित ठिकानों पर दे रहीं दबिश

एसीपी गोहाना राजीव कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में आठ जांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहें हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X