शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jind News:छात्राओं ने पेंपलेट बांटकर किया कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक – Female Students Raised Awareness About Legal Rights By Distributing Pamphlets
जींद

Jind News:छात्राओं ने पेंपलेट बांटकर किया कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक – Female Students Raised Awareness About Legal Rights By Distributing Pamphlets

November 14, 2026


Female students raised awareness about legal rights by distributing pamphlets.

12जेएनडी08: हिंदू कन्या कॉलेज की छात्राएं पेंपलेट वितरित करते हुए। स्रोत: कॉलेज

जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित साप्ताहिक विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने पंपलेट वितरित कर आमजन को कानूनी और सांविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और मुफ्त कानूनी सहायता से जुड़ी जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. पिंकी के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों, औद्योगिक श्रमिकों, आपदा पीड़ितों, दिव्यांगजनों और कम आय वाले वर्गों को सरकार की ओर से मुफ्त कानूनी सहायता, निशुल्क वकील और कानूनी सलाह उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। अभियान में बच्चों के शिक्षा के अधिकार, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह प्रतिषेध और पॉक्सो एक्ट के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम कानून और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X