शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jind News:विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके – Students Were Informed About The Adverse Effects Of Substance Abuse And Ways To Protect Themselves From Cyber Fraud
जींद

Jind News:विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके – Students Were Informed About The Adverse Effects Of Substance Abuse And Ways To Protect Themselves From Cyber Fraud

November 14, 2026


नरवाना। जींद पुलिस की नशा मुक्ति टीम की ओर से गांव डूमरखा कलां स्थित शिव मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने और साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए। आपातकालीन स्थिति में डायल 112 सेवा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल दिलबाग सिंह, समस्त स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। नशा मुक्ति टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। युवाओं को न केवल स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि आजकल सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी लिंक के माध्यम से साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी या पासवर्ड साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 सेवा का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने और साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X