शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अजमेर:नशे की लत लगी तो बन गया चोर, चार दिन में पुलिस के हत्थे चढ़ा; सूने मकान से चुराए थे जेवरात व नकदी – A Drug Addict Turned Thief Caught By Police Within Four Days After Stealing Jewellery And Cash
अजमेर

अजमेर:नशे की लत लगी तो बन गया चोर, चार दिन में पुलिस के हत्थे चढ़ा; सूने मकान से चुराए थे जेवरात व नकदी – A Drug Addict Turned Thief Caught By Police Within Four Days After Stealing Jewellery And Cash

November 14, 2026


A drug addict turned thief caught by police within four days after stealing jewellery and cash

पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी इमरान।

विस्तार

केकड़ी शहर थाना पुलिस ने भट्टा कॉलोनी स्थित मोमिन नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार भटटा कॉलोनी मोमिन नगर निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र गुलाम नबी ने 10 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 8 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ नसीराबाद में शादी समारोह में शामिल होने गया था। अगले दिन घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब मिली।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिला सुरागः

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया तथा वारदात के खुलासे के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा वहां आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी। तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदिग्ध इमरान खान उर्फ ताला (25) पुत्र इस्लाम शाह निवासी भट्टा कॉलोनी केकड़ी को दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी की दो जोड़ी पायजेब, एक चांदी का ब्रेसलेट तथा एक चांदी की अंगूठी बरामद की है।

नशे की लत ने बनाया चोर:

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत के चलते चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी, हेड कांस्टेबल छोटूराम, कांस्टेबल रूपनारायण, पुखराज, भागचंद और दिनेश ने अहम भूमिका निभाई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X