शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागेश्वर

Bageshwar News:17 पदों पर 747 अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मत – 747 Candidates Tried Their Luck For 17 Positions

November 14, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

Updated Wed, 11 Nov 2026 11:23 PM IST

747 candidates tried their luck for 17 positions.

बागेश्वर। जिले में पुरुष होमगार्ड के 17 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। होमगार्ड्स के जिला कमांडेंट नितिन काकेरवाल ने बताया कि जिले में पुरुष होमगार्ड के कुल 17 पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसमें कुल 747 युवाओं ने आवेदन फॉर्म जमा किए थे जिनमें से कड़े शारीरिक परीक्षण को पार करते हुए 276 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। होमगार्ड्स मुख्यालय के निर्देशानुसार 10 नवंबर 2026 को अंतिम परीक्षाफल जारी किया गया। इन 17 पदों के सापेक्ष अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए 17 अभ्यर्थियों की सूची जिला होमगार्ड्स कार्यालय, कलक्ट्रेट के साथ-साथ जिले की सभी तहसीलों और थानों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकें। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X