शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं सहित समाज के 40 उत्कृष्ट व्यक्तित्व सम्मानित – 40 Outstanding Individuals From Society, Including Students, Honored At A Talent Recognition Ceremony

November 14, 2026


शहीद चन्द्रमोहन सिंह राइका दैड़ा में आयोजित हुआ समारोह

लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी के शहीद चन्द्रमोहन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज दैड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक के 23 छात्र-छात्राओं 8 विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए 40 लोगों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले 30 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र रहे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक आशा नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा तुंगनाथ घाटी के जागरूक नागरिकों के माध्यम से आयोजित यह प्रतिभा सम्मान समारोह सराहनीय पहल है। इससे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहन और नई ऊर्जा मिलती है। समारोह में पत्रकार विनोद नौटियाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट, नर्वदा देवी, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बज्वाल, पूर्व सहायक सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट सहित लोक संस्कृति, मौन पालन, महिला उत्थान, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण व बागवानी समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 40 लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 23 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले 30 विद्यार्थियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। पीटीए अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन नन्दन सिंह रावत, मुकेश नेगी एवं योगेन्द्र सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, मधुगंगा ग्रुप के चेयरमैन कुशाल सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवान, सरोज राणा, प्रधान अनीता देवी, प्रेम सिंह नेगी, विनोद नेगी, शिशुपाल रावत, गुलाब सिंह राणा, सुलेखा देवी, सभासद बलवीर पंवार, बलबीर राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद असवाल, पूर्व प्रधान कुन्ती नेगी, कुंवर सिंह बज्वाल, प्रकाश रावत, जगदीश लाल, नन्दा देवी मेला समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलवीर नेगी, हेमलता नौटियाल, कुंवर सिंह नेगी एवं थानाध्यक्ष मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।

विधायक ने किया लोकार्पण

ऊखीमठ। शहीद चन्द्रमोहन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज दैड़ा में राज्य योजना के अंतर्गत 25.56 लाख रुपये की लागत से मुख्य भवन के मरम्मत कार्य तथा 18.78 लाख रुपये की लागत से तीन कक्षा-कक्षों के मरम्मत कार्य का लोकार्पण केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। दोनों कार्यों पर कुल 44.34 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि तुंगनाथ घाटी के केंद्र में स्थित यह विद्यालय क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। विद्यालय भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X