शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागेश्वर

Bageshwar News:इंटरनेट और स्मार्टफोन की दुनिया में खो रहा युवा – Youth Getting Lost In The World Of The Internet And Smartphones

November 14, 2026


कौसानी (बागेश्वर)। गांधी तीर्थ जलगांव और ऐतिहासिक लक्ष्मी आश्रम कौसानी की ओर से दो दिवसीय युवा शिविर का आगाज हुआ। वक्ताओं ने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज युवा वर्ग इंटरनेट और स्मार्टफोन की आभासी दुनिया में खो रहा है।

शिविर का औपचारिक उद्घाटन लक्ष्मी आश्रम की संचालिका प्रख्यात गांधीवादी पद्मश्री राधा भट्ट ने किया। इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए करीब 50 युवाओं ने प्रतिभाग किया और विकास, पर्यावरण व आदर्श समाज की परिकल्पना जैसे महत्वपूर्ण प्रासंगिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

पद्मश्री राधा भट्ट ने कहा कि युवाओं को इंटरनेट की इस आभासी दुनिया से बाहर निकलकर सामूहिक संवाद, वैचारिक आदान-प्रदान और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की सबसे अधिक आवश्यकता है। युवाओं ने वर्तमान दौर की गंभीर सामाजिक और पर्यावरणीय चुनौतियों पर भी गहरा वैचारिक मंथन किया।

इस मौके पर डॉ. अश्वेंद्र झाला, निर्मला, देवयानी, नीमा वैष्णव, डॉ. सुनील भट्ट, गोपाल और संजय पाठक आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X