शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:हरिद्वार के धनीराम ने कलियर शरीफ के फकीर बाबा को हराया – Dhaniram From Haridwar Defeated Fakir Baba Of Kaliyar Sharif

November 14, 2026


बिलासपुर। विजयनगर पिपलिया गांव स्थित प्राचीन श्री सिद्ध बाबा मंदिर पर चल रहे मेले में शनिवार को आयोजित दंगल ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दूर-दूर से आए नामी पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।

पहली कुश्ती हरिद्वार के धनीराम पहलवान और कलियर शरीफ के फकीर बाबा पहलवान के बीच हुई। मात्र 15 मिनट चली इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने जबरदस्त फुर्ती और दांवपेच दिखाए। अंत में धनीराम ने फकीर बाबा को चित कर दिया। दूसरी कुश्ती पंजाब के मनोज पहलवान और चंबल के रविंद्र पहलवान के बीच हुई। करीब आधे घंटे तक चली कुश्ती में दोनों ने एक-दूसरे को पराजित करने के लिए अपने-अपने दांव आजमाए। अंत में पंजाब के मनोज पहलवान ने चंबल के रविंद्र पहलवान को हराकर जीत दर्ज की।

सबसे रोमांचक कुश्ती हरिद्वार के हेलीकॉप्टर बाबा पहलवान और मेरठ के निर्मल पहलवान के बीच हुई। करीब 40 मिनट तक चली इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने पूरी ताकत झोंक दी। अंत में हेलीकॉप्टर बाबा ने शानदार दांवपेच के साथ निर्मल पहलवान को पटकनी देकर जीत हासिल की। रेफरी की भूमिका धनीराम निभाई। दर्शकों ने भी विजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X