शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आईटीआई के निर्माण में गुणवत्ता से न हो समझौता :दानिश – No Compromise On Quality In The Construction Of The Iti: Danish
मऊ

आईटीआई के निर्माण में गुणवत्ता से न हो समझौता :दानिश – No Compromise On Quality In The Construction Of The Iti: Danish

November 14, 2026


No compromise on quality in the construction of the ITI: Danish

18 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का राज्यमंत्री दानिश आजाद अं

मऊ। जनपद में 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का शुक्रवार को अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और प्रस्तावित सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

काम को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए, ताकि युवाओं को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। मंत्री ने बताया कि मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के समय दानिश आजाद अंसारी ने मऊ की जनता से राजकीय आईटीआई की स्थापना का वादा किया था। अब वह वादा धरातल पर उतर रहा है।

विभागीय प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना निर्माण के चरण में है।युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौकाइस संस्थान का उद्देश्य मऊ और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को आधुनिक तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार अल्पसंख्यक समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों के युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X