Banda News:प्रतियोगिताओं में चहका बचपन, मेधा से लहराया परचम – Childhood Shines In Competitions; Brilliance Leads To Triumph
बांदा/अतर्रा/तिंदवारी/नरैनी। बाल दिवस पर शनिवार को जिले के विभिन्न कस्बों में स्कूलों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में खुद को अव्वल साबित करने में बच्चे पीछे नहीं रहे।
पढ़ाई-लिखाई के थकाऊ माहौल से खुद को बाहर पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। कहीं बच्चों ने बाल मेले में स्टॉल लगाए तो कहीं प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। अतर्रा में विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण कर निशुल्क चश्मे बांटे गए। कालिंजर में मेधावियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
तिंदवारी में सरस्वती शिशु बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल मेले का आयोजन हुआ। बच्चों ने चाट, पकौड़ी और टिक्की के स्टॉल लगाए। अभिभावकों और शिक्षकों ने खरीदारी कर उत्साह बढ़ाया। राध्या, सना, प्रिया, रितिका, तकरीम, लक्ष्मी, अभय, रामचरण, अनुराग, रोहित, हंस प्रकाश और अयान का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
सरस्वती शिशु बाल मंदिर, बी गुप्ता इंटरनेशनल स्कूल, सिटी मॉडल पब्लिक स्कूल, ज्ञान ज्योति विद्यालय, लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ और एसडी गर्ल्स कॉलेज में भी प्रतियोगिताएं हुईं।
नरैनी के राजकुमार इंटर कॉलेज में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रधानाचार्य राकेश कुमार पटेल ने दिवस का महत्व बताया। बबेरू के महर्षि विद्यापीठ कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जेपी शर्मा इंटर कॉलेज और हरिप्रसाद सिंगरौर आवासीय इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए।
अतर्रा के संत विवेकानंद विद्या मंदिर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड की टीम ने विद्यार्थियों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया। टीम में रौनक सिंह, अखिलेश, शिवम और दीपक शामिल रहे। प्रबंधक अनिल मिश्रा और प्रधानाचार्य अंजनी मिश्रा ने आभार जताया। सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर में भी आयोजन हुआ।
कालिंजर में मेधावियों को बांटे चेक
कालिंजर। दिवंगत वैद्य दिलीप छिरौलिहा की स्मृति में मुंशी कामता प्रसाद आदर्श विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। हाईस्कूल में आरवी साहू, यामिनी सिंह और अमित कुशवाहा तथा इंटरमीडिएट में दीपक सोनकर, आयुषी सोनकर और अंशिका कबीर बेदी ने पहले तीन स्थान प्राप्त किए। इन्हें क्रमश: 3100, 2100 और 1100 रुपये के चेक, मेडल व प्रशस्ति पत्र दिए गए। होमगार्ड, यूपी पुलिस और केंद्रीय विद्यालय में चयनित आठ युवाओं को भी सम्मानित किया गया। आयोजक विकास छिरौलिहा ने विचार रखे। (संवाद)
रस्साकशी, चम्मच दौड़ में बच्चों ने उठाया लुत्फ
बांदा। राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग में शनिवार को बाल दिवस के मौके पर खेल प्रतियाेगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में रस्साकशी, मेढक दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं की चैंपियन ट्रॉफी अवनी निगम व गायत्री को संयुक्त रूप से दी गई है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ कीर्ति, रंजीत, अनीता उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा ने सभी छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
बाल दिवस पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के राजनीतिक जीवन पर विचार विमर्श किया गया। (संवाद)
बच्चों ने चाचा नेहरू के योगदान को जाना
बांदा/गिरवां। बाल दिवस पर पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ममसी खुर्द और पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बरईमानपुर में कार्यक्रम आयोजित हुए। ममसी खुर्द में निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसकी शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
शिक्षकों ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन व योगदान बताया। नर्मद प्रसाद, प्रदीप कुमार बाथम, अवधेश, सौरभ सिंह, सोनू देवी और शिवशंकर उपस्थित थे। गिरवां के बरईमानपुर विद्यालय में शनिवार को बाल मेला लगा। उर्मिला कबीर और सदाशिव अनुरागी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाए।
बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। अतिथियों ने बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच व रचनात्मकता विकसित करने पर जोर दिया। रेखा गुप्ता ने आभार जताया। गुलाब द्विवेदी और योगेंद्र गिरी भी मौजूद थे। (संवाद)

फोटो-10- कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय

फोटो-10- कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय

फोटो-10- कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय

फोटो-10- कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय

फोटो-10- कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय

फोटो-10- कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय

फोटो-10- कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
