शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बलिया:ट्रेन के आगे कूदा दरोगा, दो दिन पूर्व ही हुआ था स्थानांतरण; छह माह के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया – Ballia Sub-inspector Jumps Front Train Transferred Just Two Days Earlier Six-month Old Child Loses Father
बलिया

बलिया:ट्रेन के आगे कूदा दरोगा, दो दिन पूर्व ही हुआ था स्थानांतरण; छह माह के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया – Ballia Sub-inspector Jumps Front Train Transferred Just Two Days Earlier Six-month Old Child Loses Father

November 14, 2026


Ballia Sub-inspector jumps front train transferred just two days earlier six-month old child loses father

उप निरीक्षक संदीप कुमार की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वाराणसी-छपरा रेल मार्ग पर धरमपुर के नागपुर के पास शनिवार देर शाम 2023 बैच के उप निरीक्षक संदीप कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल के पास उनकी बाइक और मोबाइल मिलने से मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी डॉ. ईरज राजा, एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा, सीओ अक्षय कुमार और रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

संतकबीरनगर निवासी संदीप कुमार का दो दिन पहले ही चितबड़ागांव थाने से पकड़ी थाने में स्थानांतरण हुआ था। हालांकि, छठ पर्व के कारण वह अभी पुराने तैनाती स्थल से कार्यमुक्त नहीं हुए थे। शनिवार की शाम वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि धर्मापुर मार्ग पर रेलवे ट्रैक के पास उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और मोबाइल रखकर ट्रेन के आगे आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि ट्रेन के लोको पायलट ने चितबड़ागांव स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी देते हुए मेमो दिया था, जिसमें आत्महत्या की आशंका जताई गई। घटनास्थल से मिले उप निरीक्षक के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X