शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:पूर्व सैनिक ने बेटे की मौत की सीबीआई जांच मांगी – Ex-serviceman Seeks Cbi Probe Into Son’s Death
मेरठ

Meerut News:पूर्व सैनिक ने बेटे की मौत की सीबीआई जांच मांगी – Ex-serviceman Seeks Cbi Probe Into Son’s Death

November 14, 2026


मेरठ। पूर्व सैनिक खजान सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने बेटे आयुष प्रताप सिंह की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुष की हत्या एक साजिश के तहत की गई है।

खजान सिंह के अनुसार, उनके बेटे की मौत 28 दिसंबर 2025 को गाजियाबाद में हुई थी। उसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खजान सिंह ने गांव के एक हेडमास्टर, उनके बेटे और एक शिक्षामित्र सहित कुछ अन्य लोगों पर साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में करीब छह लाख रुपये के गबन का मामला उठाने के बाद कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे। इसी बदले के लिए उनके बेटे को निशाना बनाया गया। आयुष आईआईटी की तैयारी कर रहा था और पढ़ाई में होनहार था।

——————

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X