शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुल्लू

Kullu News:चित्रकला और नृत्य से बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग – Children Showcased Their Talents Through Painting And Dance

November 14, 2026


कुल्लू। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कुल्लू की ओर से शनिवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित अशोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में चित्रकला, रंगोली, नृत्य, कविता और वीडियो स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला के रंगों से सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करने के साथ उनमें रचनात्मक सोच विकसित करना था।

समिति की जिला अध्यक्ष ममता नेगी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। वहीं, जिला सचिव चंद्रकांता ने बच्चों के लिए भेदभाव रहित वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसा माहौल मिलना चाहिए, जहां वे बिना किसी भेदभाव के अपनी क्षमताओं का विकास कर सकें। उन्होंने बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने की आवश्यकता भी जताई। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X