शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:बरवाल में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु – Jammu And Kashmir News

November 14, 2026


राष्ट्रीय एकता, विश्व शांति और समाज कल्याण का दिया संदेश, 17 नवंबर तक चलेगी कथा

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। बरवाल गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। शिवा रामलीला क्लब बरवाल में आयोजित सात दिवसीय धार्मिक आयोजन के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐरावती तीर्थ पहुंची, जहां पवित्र जल भरने के बाद कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कथाव्यास पंडित मनोहर लाल शास्त्री ने इस मौके पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, विश्व शांति और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को संस्कार और सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में मदद मिल सकती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि कथा 17 नवंबर तक चलेगी और इसका प्रसारण यूट्यूब के साथ वेदांत रस टीवी तथा आध्यात्म टीवी चैनल पर भी किया जाएगा।महिला श्रद्धालुओं ने कहा कि गांव में धार्मिक आयोजन होने से वातावरण भक्तिमय बनता है। लोगों को मानसिक शांति मिलती है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X