शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पौड़ी

Pauri News:राज्य आंदोलनकारी महिलाओं को किया सम्मानित – State Agitating Women Honored

November 14, 2026


श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के उद्देश्यों, राज्य आंदोलन के संघर्ष तथा राज्य गठन के बाद विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन में जिला पौड़ी प्रभारी रेखा डंगवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी ने कहा राज्य आंदोलन के दौरान महिलाओं ने अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। इस अवसर पर राज्य आंदोलन में योगदान देने वाली मुन्नी पांडे, निर्मला राणा, लीला देवी, भावना देवी, शकुंतला राणा, बबीता रावत एवं सुषमा रावत आदि को सम्मानित किया गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X