दवाएं जीवनरक्षक मानी जाती हैं, ये मुश्किल बीमारियों से बचाव में मदद करती हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ दवाओं के सही इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं। कुछ दवाएं शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव भी पैदा कर सकती हैं। कई बार इनका असर त्वचा पर दिखाई देता है, जिसे सामान्य एलर्जी या मामूली रिएक्शन समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
इसी को लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने तीन दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें फ्यूरोसेमाइड, फेनिटोइन और लिथियम कार्बोनेट शामिल हैं। नियामक ने दवा कंपनियों को इन दवाओं से जुड़े त्वचा संबंधी साइड इफेक्ट्स की जानकारी पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य डॉक्टरों और मरीजों को दवाओं के संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक करना है।
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ये तीनों दवाएं किन बीमारियों में इस्तेमाल होती हैं और इनके सेवन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।