आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त भोपाल की टीम ने शनिवार को छिंदवाड़ा में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पचमढ़ी में वन विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ संजू कुमार शर्मा के छिंदवाड़ा स्थित आवास पर छापा मारा है। लोकायुक्त की टीम छिंदवाड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके मकान में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
छिंदवाड़ा के अलावा अन्य ठिकानों पर भी लोकायुक्त की टीम द्वारा कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अन्य ठिकानों का विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं है। जांच पूरी होने के बाद छापे के दौरान मिली संपत्ति और अन्य दस्तावेजों का खुलासा होने की उम्मीद है।