रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:एकतरफा प्यार में दूसरे समुदाय के सहकर्मी ने युवती पर चाकू से किए वार – In A Case Of Unrequited Love, A Colleague From Another Community Attacked A Young Woman With A Knife
बुलंदशहर

Bulandshahar News:एकतरफा प्यार में दूसरे समुदाय के सहकर्मी ने युवती पर चाकू से किए वार – In A Case Of Unrequited Love, A Colleague From Another Community Attacked A Young Woman With A Knife

November 15, 2026


खुर्जा (बुलंदशहर)। एकतरफा प्यार ने शनिवार दोपहर खुर्जा के मंदिर मार्ग पर पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित स्वस्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर में एक सहकर्मी ने रिसेप्शन पर कार्यरत युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

आरोपी ने चेहरा, गला, हाथ व पैर पर करीब 15 वार किए। युवती लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर गई। आरोपी वहां मौजूद लोगों को धमकी देता हुआ भाग गया। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया और चाकू बरामद किया।

चिकित्सकों ने बताया कि 15 से अधिक घाव हैं, 50 से अधिक टांके आए हैं और करीब डेढ़ घंटे सर्जरी चली। घटना शनिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे की है। मंदिर मार्ग पर स्थित स्वस्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर आरोपी असद आया। रिसेप्शन वाले कक्ष में गया और चाकू से युवती के चेहरे पर वार करना शुरू कर दिया। युवती ने बाएं हाथ से बचाव किया तो हाथ में भी वार किए। जब वह नीचे गिर गई तो बाएं पैर पर भी वार किए। करीब पांच मिनट में करीब 15 वार करने के बाद वहां मौजूद लोगों को धमकी देकर भाग गया।

वहां मौजूद लोगों को वीडियो बनाने पर चाकू मारने की धमकी दी। करीब 10-15 मिनट तक वह केंद्र में गाली व धमकी देता रहा और युवती तड़पती रही। अन्य स्वास्थ्यकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जटिया अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बुलंदशहर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। दोपहर बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी असद को उसके गांव लखावटी से गिरफ्तार कर लिया।

दो साल से एक ही सेंटर में करते थे काम : स्वस्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक मनोज तिवारी ने बताया कि उनके यहां पर करीब दो साल से एक्स-रे लैब में हेल्पर के तौर पर लखावटी गांव निवासी असद ने काम शुरू किया था। इसके अलावा खुर्जा नगर की निवासी युवती जीटी रोड स्थित स्वस्तिक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्यरत थी। दोनों एक ही संस्थान से जुड़े हुए थे, इसलिए रोजाना आमना-सामना होता था। युवती की मां ने बताया कि लैब में कार्यरत असद उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। इसके चलते युवती ने कुछ दिनों के लिए नौकरी छोड़ दी थी। कुछ दिन बाद युवती फिर से काम पर जाने लगी तो आरोपी फिर से परेशान करने लगा।

आरोपी के पिता यूपी पुलिस में सिपाही

आरोपी असद के पिता ताहिर यूपी पुलिस में सिपाही हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उनकी तैनाती कहां है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास की भी कुंडली खंगाल रही है। सेंटर संचालक मनोज तिवारी का कहना है कि असद का करीब एक महीने पहले ही कैश काउंटर पर बैठने वाले मनीष से झगड़ा हुआ था। एक महीने पहले मनोज तिवारी से भी विवाद हुआ था।

15 वार, 50 टांके आए डेढ़ घंटे चली सर्जरी

मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन में चिकित्सकों ने सर्जरी की। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि युवती पर करीब 15 वार किए गए हैं। इसमें चार वार घहरे हैं। करीब 50 से अधिक टांके आए हैं। चेहरा, हाथ और पैर की सर्जरी करने में डेढ़ घंटे का समय लगा है। पीड़िता खतरे से बाहर है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही अलग-अलग संगठन के कार्यकर्ता घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। विश्व हिंदू परिषद से सुनील सोलंकी का कहना है कि युवक काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था। जब युवती ने इन्कार किया तो उस पर हमला कर दिया। आरोपी और उसके अन्य साथियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय का कहना है कि दोनों युवक-युवती एक साथ लैब में काम करते थे और दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। कुछ दिन पहले दोनों के बीच मनमुटाव पैदा हो गया था। इसी को लेकर आज दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और युवक ने युवती पर चाकू से वार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X