रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambedkar Nagar News:बेवाना में ट्राॅमा सेंटर के लिए सीएमओ ने किया पत्राचार – Cmo Initiates Correspondence For A Trauma Center In Bewana
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:बेवाना में ट्राॅमा सेंटर के लिए सीएमओ ने किया पत्राचार – Cmo Initiates Correspondence For A Trauma Center In Bewana

November 15, 2026


CMO initiates correspondence for a trauma center in Bewana

बेवाना सीएचसी का भवन। संवाद

अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़े क्षेत्रों में लगातार होने वाले सड़क हादसों के बीच ट्रॉमा सेंटर की जरूरत और बढ़ गई है। करीब एक वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग ने बेवाना में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इस पर अपेक्षित गति से कार्य आगे नहीं बढ़ सका।

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तत्कालीन सीएमओ ने बेवाना और राजेसुल्तानपुर में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के लिए शासन को पत्र भेजा था। इसके बाद कुछ प्रक्रिया आगे बढ़ी लेकिन कुछ दिन बाद वह सुस्त हो गई। इसके बाद अब सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार से दोबारा से शासन को पत्राचार किया है।

सीएमओ ने बताया कि बेवाना क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट है। यहां सीएचसी तो संचालित है लेकिन गंभीर घायलों के उपचार के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। हादसे के बाद घायल को तत्काल उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाना पड़ता है। इसी स्थिति को देखते हुए सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर संचालित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। उन्होंने बताया कि बेवाना में ट्रॉमा सेंटर का संचालन शुरू हो जाए तो काफी हद तक राहत मिल सकेगी। इसके लिए दोबारा पत्राचार किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X