रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरिद्वार:चार दिवसीय छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी, घाटों पर सजी आस्था की बेदी – Chhath Puja 2026 Haridwar Ghats Decked Up For Sandhya Arghya Devotees Prepare For Sunset Ritual
हरिद्वार

हरिद्वार:चार दिवसीय छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी, घाटों पर सजी आस्था की बेदी – Chhath Puja 2026 Haridwar Ghats Decked Up For Sandhya Arghya Devotees Prepare For Sunset Ritual

November 15, 2026


Chhath Puja 2026 haridwar ghats decked up for sandhya arghya devotees prepare for sunset ritual

छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना करती महिलाएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और पवित्रता के वातावरण में शुरू हुआ। दूसरे दिन शनिवार को खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रती महिलाओं ने उपवास शुरू किया। पूरे दिन महिलाएं घाटोंं पर बेदी निर्माण और परंपरागत प्रसाद ठेकुआ आदि बनाने में जुटी रहीं। घरों से लेकर बाजारों तक भी उत्साह का माहौल दिखा।

छठ पर्व का दूसरा दिन शनिवार को खरना की परंपरा पूरी की गई। इस दिन व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को पूजा-अर्चना के बाद नए चावल और गुड़ से तैयार खीर का प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।

बाजारों में खरीदारी का जोर

छठ महापर्व पर शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सूप, दउरा, पूजा सामग्री और फलों की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखी जा रही है। श्रद्धालु साड़ी, गमछा, एकरंगा, कसोरा, दीया, बाती, पंचमेवा, आटा, चीनी, नारियल सहित पूजन में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। फल, फूल और मिठाइयों की खरीदारी मुख्य अर्घ्य से पहले की जाएगी। बाजारों में गन्ने की आवक भी शुरू हो गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X