शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

Haridwar News:डीसीएम की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तार – A Young Man Riding A Scooter Died After Being Hit By A Dcm, And The Driver Was Arrested

November 14, 2026


– धनौरी से गांव लौटते समय हुआ हादसा, पीछे से मारी थी टक्कर

धनौरी। धनौरी से बहादराबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर शनिवार सुबह डीसीएम की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ बजे दौलतपुर निवासी अनुज कुमार इलेक्ट्रिक स्कूटी से धनौरी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डीसीएम ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी चालक राजविंदर सिंह निवासी होशियारपुर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X