रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बाल झड़ना रोकेंगे चीन के वैज्ञानिक, बनाई ऐसी कंघी जो तेजी से बढ़ाएगी बाल
नॉलेज

बाल झड़ना रोकेंगे चीन के वैज्ञानिक, बनाई ऐसी कंघी जो तेजी से बढ़ाएगी बाल

November 15, 2026


होमताजा खबरनॉलेज

बाल झड़ना रोकेंगे चीन के वैज्ञानिक, बनाई ऐसी कंघी जो तेजी से बढ़ाएगी बाल

Last Updated:

चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी कंघी ईजाद की है जो बाल झड़ना राेकेगी और बालों को तेजी से बढ़ाएगी. यह एक डिटैंगल कंघी है, जो खराब हो रही फॉलिकल में अंदर तक दवाई पहुंचा सकती है. इससे बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी.

बाल झड़ना रोकेंगे चीन के वैज्ञानिक, बनाई ऐसी कंघी जो तेजी से बढ़ाएगी बालZoom

प्रतीकात्मक तस्वीर और इलेक्ट्रॉनिक कंघी (फोटो-pixabay/ कंघी की फोटो- Liu et al., Nature Communications, 2026)

बाल झड़ना एक ऐसी समस्या है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है. ऐसे में यदि आपको केाई ऐसी कंघी मिल जाए तो बाल झड़ना रोके और तेजी से बाल बढ़ाए तो. ये कोरी कल्पना नहीं बल्कि हकीकत है. चीन के साइंटिस्ट ने बाल झड़ने से लड़ने का तरीका ईजाद कर लिया है. इसके लिए उन्होंने एक कंघी बनाई है. यह कोई रेगुलर कंघी नहीं है. असल में यह बायोइलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है. जिसे डिटैंगर सिस्टम नाम दिया गया है. नेचर कम्युनिकेशंस में इस रिसर्च को प्रकाशित किया गया है.

कंडी पर रिसर्च बीजिंग में बेइहांग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने की है. इसके मुताबिक कंघी में इलेक्ट्रॉनिक दांत हैं जो हाइट डिफरेंशिएटेड इलेक्ट्रोड और इंटीग्रेटेड ड्रग लोडिंग मॉड्यूल से लैस है. यह एक बेहतर फील्ड बनाते हैं जो हेयर फॉलिकल एरिया में दवाई को ज्यादा गहराई तक पहुंचा सकते हैं. अभी इस कंघी तक सिर्फ चूहों पर एक्सपेरिमेंट किया गया है, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट मिले हैं. यह इलेक्ट्रिक कंघी एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया AGA यानी हेयरलॉस के इलाज में मदद करने के लिए एक पावरफुल टूल है. वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समस्या से दुनिया में अरबों लोग प्रभावित हैं.

कैसे काम करती है यह कंघी

यह कंघी अलग-अलग लंबाई के दांतों को एक के बाद एक बदलने से पल्स्ड इलेक्ट्रिक फील्ड बनाती है. रिसर्चर्स का कहना है कि दांतों की लंबाई में अंतर से एक इलेक्ट्रिक फील्ड बनता है जो दांतों को एक लाइन में रखने से 2.63 गुना मज़बूत होता है. बालों को फिर से उगाने के मामले में, डिटैंगल अलग-अलग तरीकों से काम करता है. इससे जो इलेक्ट्रिकल पल्स आती हैं जो फॉलिकल को रिपेयर करके बालों की ग्रोथ बढ़ाता है. इसमें ड्रग-डिलीवरी सिस्टम भी होता है जो थेराप्यूटिक मॉलिक्यूल्स यानी दवाई को स्किन की गहराई तक पहुंचा सकता है.

चूहों पर मिले शानदार नतीजे

साइंस अलर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक चूहों पर किए गए एक्सपेरिमेंट में शानदार नतीजे मिले हैं. रिसर्च के दौरान ये देखा गया कि जिन नर चूहों के बाल टेस्टोस्टेरोन की वजह से झड़ रहे थे, उन पर बिना इलाज के 28 दिन एक्सपेरिमेंट के दौरान उनकी पीठ के मुंडवाए गए हिस्से पर 1 प्रतिशत बाल वापस उगे. जिन चूहों को सिर्फ डिटैंगल का इलेक्ट्रोस्टिमुलेशन दिया गया, उनके बालों की ग्रोथ तकरीबन 40 प्रतिशत तक बढ़ गई. सिर्फ इलेक्ट्रिकल स्टिमुलेशन से बालों की रीग्रोथ कम हुई, जबकि जिन चूहों को बाल बढ़ाने वाली दवाएं फिनास्टराइड और मिनोक्सिडिल मिलीं, उनमें बालों की रीग्रोथ 50 और 70 परसेंट देखी गई.

ऐसे मिले सबसे अच्छे नतीजे

रिसर्च में सबसे बेहतर तरीके डिटैंगल के इलेक्ट्रिकल स्टिमुलेशन को थेराप्यूटिक मॉलिक्यूल्स यानी दवाई के साथ मिलाने से मिले. जब अलग-अलग ट्रीटमेंट के साथ जोड़ा गया, इन्होंने 85 प्रतिशत रीग्रोथ किया, लेकिन जिन जानवरों को पूरा डिटैंगल ट्रीटमेंट मिला उनमें बालों की रीग्रोथ सबसे ज्यादा हुई. यानी तकरीबन 98 प्रतिशत रिसर्चर्स के मुताबिक यह नतीजा पारंपरिक और ओरल दवाओं से बेहतर है.

authorimg
Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X