Will 25th Installment Come PM Kisan: देशभर के करोड़ों अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल छह हजार रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि हर चार महीने के अंतराल पर दो-दो हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। हाल ही में इस योजना की 24वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।
ऐसे में जिन किसानों को किसी तकनीकी या कागजी कमी के कारण 24वीं किस्त का पैसा नहीं मिल पाया है, उनके मन में यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें आगामी 25वीं किस्त का लाभ भी नहीं मिलेगा। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है, तो आपको इसके नियमों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि पिछली किस्त रुकने पर अगली किस्त पर इसका क्या असर पड़ता है।
क्या अगली किस्त रुक सकती है?
- अगर तकनीकी खामी, ई-केवाईसी पूरी न होने या आधार सीडिंग की गड़बड़ी के कारण आपकी 24वीं किस्त का पैसा रुका है, तो सुधार न करने पर आगामी 25वीं किस्त भी अटक सकती है।
- सरकार द्वारा तय मानकों को पूरा किए बिना अगली किस्त खाते में ट्रांसफर नहीं की जाती है।
पहले चेक करें पिछली किस्त क्यों रुकी?
- किस्त रुकने के मुख्य कारणों में बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक न होना, डीबीटी सेवा बंद होना, भू-सत्यापन अधूरा रहना या ई-केवाईसी का लंबित होना शामिल है।
- जब तक किसान इन कमियों को पोर्टल पर ठीक नहीं करवाते, तब तक भुगतान की प्रक्रिया सुरक्षित रूप से पूरी नहीं हो पाती।
पुरानी किस्त कैसे मिलेगी?
- अच्छी बात यह है कि अगर आप समय रहते अपनी अटकी हुई कमियों को सुधार लेते हैं और राज्य कृषि विभाग या पोर्टल के जरिए सत्यापन करवा लेते हैं, फिर जाकर कृषि अधिकरियों से अपनी अटकी हुई किस्त की शिकायत करते हैं तो आपको वो पैसे मिल सकते हैं।
- इसके बाद भी आपकी आने वाली सभी किस्ते भी आसानी से खाते में क्रेडिट हो सकती हैं।