Ind Vs Nz Live Score:न्यूजीलैंड की पारी शुरू, साइफर्ट और यंग क्रीज पर; भारत ने 210 रन का लक्ष्य दिया – India Vs New Zealand 5th Odi Live Score: Check Latest Match Updates, Scorecard And Commentary Mount Maunganui
11:14 AM, 15-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। टिम साइफर्ट और विल यंग क्रीज पर हैं। पहले ओवर में दो रन बने। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में गेंदबाजी की।
10:41 AM, 15-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड को 210 रन का लक्ष्य दिया
भारत की पारी पांचवें और आखिरी वनडे में 42.1 ओवर में 209 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड को सीरीज बराबर करने के लिए 210 रन का लक्ष्य मिला है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। रोहित शर्मा सात और विराट कोहली सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रुतुराज गायकवाड़ भी 18 रन ही बना सके। भारत ने 34 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल और ईशान किशन ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 35 और छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। अक्षर और ईशान ने 46-46 रन बनाए। हालांकि, दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी फिर लड़खड़ा गई। नमन धीर ने 22 रन का योगदान दिया।
आखिरी ओवरों में मोहम्मद सिराज ने नाबाद 14 रन बनाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने सिर्फ चार गेंद में दो छक्कों की मदद से 14 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके। मैट फिशर को दो सफलता मिली। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और न्यूजीलैंड के पास मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर करने का मौका है।
10:36 AM, 15-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को नौवां झटका
भारत को 41वें ओवर में 183 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। ईशान किशन को जैकब डफी ने मैथ्यू फिशर के हाथों कैच कराया। ईशान 58 गेंद में 46 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। फिलहाल अर्शदीप और सिराज क्रीज पर हैं।
10:14 AM, 15-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को एक ही ओवर में दो झटके
भारत को 36वें ओवर में दो झटके लगे। मिचेल सैंटनर ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर आकिब नबी को फिन एलन के हाथों कैच कराया। नबी पांच रन बना सके। इसके बाद आखिरी गेंद पर डेब्यूटेंट यश ठाकुर को साइफर्ट के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। फिलहाल ईशान किशन और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर आठ विकेट पर 167 रन है।
10:05 AM, 15-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को छठा झटका
भारत ने 34 ओवर के बाद छह विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। फिलहाल आकिब नबी चार रन और ईशान किशन 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 34वें ओवर में 160 के स्कोर पर छठा झटका लगा था। मिचेल सैंटनर ने नमन धीर को निक केली के हाथों कैच कराया। नमन 31 गेंद में दो चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने ईशान के साथ 39 रन की साझेदारी निभाई।
09:55 AM, 15-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: 31 ओवर का खेल हुआ
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने 31.ओवर में पांच विकेट गंवाकर 148 रन बना लिए हैं। नमन धीर 22 गेंद में 16 और ईशान किशन 38 गेंद में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 37 गेंद में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की रन गति फिलहाल 4.88 रन प्रति ओवर है।
09:29 AM, 15-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को पांचवां झटका
भारत को 25वें ओवर में 121 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने अक्षर पटेल को विल यंग के हाथों कैच कराया। अक्षर 55 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ईशान किशन और नमन धीर क्रीज पर हैं।
09:01 AM, 15-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: श्रेयस भी पवेलियन लौटे
भारत को 18वें ओवर में 86 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। ब्लेयर टिकनर ने कप्तान श्रेयस अय्यर को फिशर के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंद में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ईशान किशन और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। श्रेयस ने अक्षर के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की।
08:50 AM, 15-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत 70 के पार
भारत ने 15 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए हैं। फिलहाल अक्षर पटेल 19 रन और श्रेयस अय्यर 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।
08:33 AM, 15-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: 12 ओवर का खेल हुआ
12 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल अक्षर पटेल नौ रन और श्रेयस अय्यर 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित सात रन, ऋतुराज 18 रन और विराट कोहली पांच रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
