रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
टिप्स: बिना किसी के भनक लगे ऐसे देखें व्हाट्सएप स्टेटस; एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स अपनाएं ये ट्रिक – How To See Whatsapp Status Without Getting In Listed In Viewer List Read Receipts Airplane Mode File Manager T
टेक्नोलॉजी

टिप्स: बिना किसी के भनक लगे ऐसे देखें व्हाट्सएप स्टेटस; एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स अपनाएं ये ट्रिक – How To See Whatsapp Status Without Getting In Listed In Viewer List Read Receipts Airplane Mode File Manager T

November 15, 2026


How To See Whatsapp Status Secretly: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज सिर्फ मैसेज और कॉल करने तक सीमित नहीं रह गया है। लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो और दूसरी अपडेट स्टेटस के जरिए दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करते हैं। कई बार हमारी दिलचस्पी किसी खास व्यक्ति का स्टेटस देखने में होती है, लेकिन हम नहीं चाहते कि उसे पता चले कि हमने उसका स्टेटस देखा है। आमतौर पर स्टेटस देखने पर यूजर का नाम सामने वाले की व्यूअर लिस्ट में दिखाई देता है।

हालांकि, व्हाट्सएप में ही कुछ ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप बिना अपना नाम जाहिर किए स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए किसी अनजान थर्ड-पार्टी एप को डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे तीन तरीके।

1. Read Receipts बंद करके स्टेटस देखें

व्हाट्सएप में Read Receipts का फीचर मैसेज पढ़े जाने की जानकारी देता है। इसे बंद करने पर आप किसी का स्टेटस भी देख सकते हैं और आपका नाम उसकी व्यूअर लिस्ट में नहीं दिखाई देगा।

इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

1. सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें।

2. एंड्रॉयड यूजर ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करके Settings में जाएं। आईफोन यूजर नीचे दिए गए Settings विकल्प पर क्लिक करें।

3. अब Privacy सेक्शन खोलें।

4. यहां Read Receipts का विकल्प दिखाई देगा। इसके टॉगल को बंद कर दें।

5. अब आप किसी का भी स्टेटस देख सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान: स्टेटस देखने के तुरंत बाद Read Receipts को दोबारा ऑन न करें। स्टेटस के 24 घंटे बाद एक्सपायर होने तक इसे बंद रखना बेहतर है। अगर आप स्टेटस की अवधि खत्म होने से पहले इसे चालू कर देते हैं, तो आपका नाम व्यूअर लिस्ट में दिखाई दे सकता है।

2. एयरप्लेन मोड से देखें किसी का स्टेटस

अगर आप बार-बार व्हाट्सएप की प्राइवेसी सेटिंग नहीं बदलना चाहते हैं, तो एयरप्लेन मोड वाली ट्रिक भी आजमा सकते हैं। इसके लिए पहले इंटरनेट कनेक्शन चालू रखकर व्हाट्सएप खोलें और स्टेटस टैब पर जाएं। कुछ सेकंड इंतजार करें, ताकि उपलब्ध स्टेटस फोन में लोड हो जाएं।

इसके बाद ये काम करें:

1. फोन का नोटिफिकेशन पैनल नीचे खींचें।

2. एयरप्लेन मोड ऑन कर दें। इससे मोबाइल डेटा और वाई-फाई बंद हो जाएंगे।

3. अब पहले से लोड हुए स्टेटस को खोलकर देख लें।

4. स्टेटस देखने के बाद व्हाट्सएप को रीसेंट एप्स से पूरी तरह बंद कर दें।

5. इसके बाद एयरप्लेन मोड बंद करके इंटरनेट चालू करें।

3. एंड्रॉयड फोन में File Manager से देखें स्टेटस

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक और तरीका है। दरअसल, व्हाट्सएप पर स्टेटस लोड होने के बाद उनकी कुछ फोटो और मीडिया फाइलें फोन की इंटरनल स्टोरेज में टेंपरेरी रूप से सेव हो जाती हैं। इन्हें File Manager के जरिए देखा जा सकता है।

इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. अपने फोन में Files या File Manager एप खोलें।

2. इसकी Settings में जाकर Show Hidden Files विकल्प को ऑन करें।

3. अब फोन की Internal Storage में जाएं।

4. यहां Android, Media और फिर com.whatsapp फोल्डर खोलें।

5. इसके बाद WhatsApp और Media फोल्डर में जाएं।

6. यहां .Statuses नाम का फोल्डर मिलेगा। इसमें उपलब्ध स्टेटस की फोटो देख सकते हैं।

ध्यान रहे कि यह तरीका सभी स्मार्टफोन में एक जैसा काम नहीं करता। इसके अलावा, इस फोल्डर में आमतौर पर फोटो स्टेटस दिखाई देते हैं। वीडियो स्टेटस की उपलब्धता अलग हो सकती है।

थर्ड-पार्टी एप डाउनलोड करने से बचें

इंटरनेट पर कई ऐसे एप मौजूद हैं, जो बिना किसी को पता चले व्हाट्सएप स्टेटस देखने का दावा करते हैं। हालांकि, इन एप्स को फोन में डाउनलोड करना जोखिम भरा हो सकता है। कुछ एप्स गैरजरूरी परमिशन मांगते हैं और आपके निजी डेटा तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं।

इसलिए बेहतर है कि किसी बाहरी एप की मदद लेने के बजाय व्हाट्सएप के अपने प्राइवेसी फीचर्स का इस्तेमाल करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X