रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Panipat News:डिजिटल उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग से कराया अवगत – Provided An Introduction To The Practical Use Of Digital Tools
पानीपत

Panipat News:डिजिटल उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग से कराया अवगत – Provided An Introduction To The Practical Use Of Digital Tools

November 15, 2026


Provided an introduction to the practical use of digital tools

आईसीएआई की पानीपत शाखा में कार्यशाला का शुभारंभ करते अध्यक्ष व अति​थि। स्रोत : शाखा

पानीपत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की पानीपत शाखा (एनआईआरसी) की ओर से शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईसीएआई की कृत्रिम बुद्धिमत्ता समिति के तत्वावधान में आईसीएआई भवन में आयोजित कार्यशाला का विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता पुनश्चर्या कार्यक्रम रहा। इसका उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) को एआई, आधुनिक तकनीक और डिजिटल उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना और उनके पेशेवर कार्यों को अधिक प्रभावी, सरल व समयबद्ध बनाना था।

आईसीएआई की कृत्रिम बुद्धिमत्ता समिति के अध्यक्ष एवं आईसीएआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा, समिति के उपाध्यक्ष सीए उमेश शर्मा और पानीपत शाखा के अध्यक्ष सीए भूपेंद्र दीक्षित की उपस्थिति रही। सीए विकास शर्मा ने एक्सेल से आगे बढ़कर पावर क्वेरी एवं मैक्रोज जैसे उपकरणों के माध्यम से पेशेवर कार्यों को स्वचालित बनाने के विषय पर विस्तृत जानकारी साझा की। सीए चिनार गुलाटी ने बिना कोडिंग से लेकर उन्नत प्रोग्रामिंग तक की तकनीक तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए वाइब कोडिंग के उपयोग पर अपने विचार रखे।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने एआई और नवीनतम तकनीकी समाधानों की बारीकियों को समझाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में आधुनिक डिजिटल उपकरणों का ज्ञान प्रत्येक प्रोफेशनल के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे तकनीक आधारित कार्यक्रमों का नियमित आयोजन होना चाहिए। मंच संचालन शाखा सचिव सीए रजनी गोयल ने किया। शाखा उपाध्यक्ष सीए जितेंद्र बांगा व आईपी चेयरमैन सीए सोनू गोयल ने सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीए जितेंद्र बांगा, रजनी गोयल, सोनू गोयल, दविंदर कपूर, विमल गोयल, रिकी गोयल, सुनील गांधी, स्वाति, शुभम जैन और सीए सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X