रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरदोई

Hardoi News:शराब के आदी किसान की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत – Farmer Addicted To Alcohol Dies After His Health Deteriorates

November 15, 2026


हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के काजीबाड़ी गांव में शराब के आदी किसान की शुक्रवार आधीरात के बाद तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में तड़के सवा तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने जहरीला पदार्थ खाए जाने की आशंका जताई।

काजीबाड़ी निवासी रमेश चंद्र (56) खेती करते थे। भाई मुकेश ने बताया कि शुक्रवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। रात लगभग पौने एक बजे अचानक रमेश के पेट में दर्द होने लगा। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। उपचार के दौरान तड़के लगभग सवा तीन बजे उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का निधन प्रसव के दौरान 22 साल पहले हो गया था।

मृतक के परिवार में तीन विवाहित पुत्रियां और एक पुत्र है। भाई मुकेश ने बताया कि रमेश शराब के आदी थे। शुक्रवार को भी उन्होंने शराब पी रखी थी। उधर, दूसरी ओर चिकित्सक ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X