रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बुलंदशहर :युवती पर चाकू से हमला करने वाले सनकी आशिक की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती – Police Encounter With The Man Who Attacked A Young Woman With A Knife
बुलंदशहर

बुलंदशहर :युवती पर चाकू से हमला करने वाले सनकी आशिक की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती – Police Encounter With The Man Who Attacked A Young Woman With A Knife

November 15, 2026


Police encounter with the man who attacked a young woman with a knife

आरोपी के पैर में लगी गोली

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में एक तरफा प्यार में युवती पर चाकुओं से हमला करने वाले सनकी आशिक असद की शनिवार रात को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी अस के पैर में गोली लगी। इसके बाद वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ खुर्जा अनिल कुमार शाही ने बताया कि शनिवार दोपहर को मंदिर मार्ग स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर काम करने वाली युवती पर सहकर्मी असद ने एक तरफा प्यार के चलते जानलेवा हमला किया था। इसमें आरोपी ने युवती के चेहरे, हाथ और पैर पर चाकुओं से कई वार किए थे। युवती का बुलंदशहर कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। आरोपी असद को भी दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया गया था। 

रात को असद की ओर से बताए हुए स्थान पर पुलिस घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने गई थी। इसी दौरान पहले से छुपाए हुए तमंचे से आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X