समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित दलित सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आगरा से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) आंदोलन की शुरुआत हो रही है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस दलित सम्मेलन में उमड़ा जनसमर्थन पूरे देश का समर्थन प्रतीत हो रहा है। यह ऐतिहासिक जनसमर्थन पीडीए की ताकत को दर्शा रहा है और अब पीडीए में दमदार दलितों की उपस्थिति दिखाई देगी।