रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:बुखार और एलर्जी के मरीज बढ़े रोज, 200 लोग पहुंच रहे अस्पताल – Number Of Patients With Fever And Allergies Rising Daily; 200 People Are Arriving At The Hospital

November 15, 2026


गाजीपुर। सुबह व शाम के समय सिहरन व दोपहर में तेज धूप का असर लोगों के स्वास्थ्य पर तेजी से पड़ रहा है। सर्दी, जुकाम, खांस व बुखार के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ी है। इससे एंटीबायोटिक दवाइयों, एलर्जी की दवाओं व इंजेक्शन की मांग बढ़ी है।

वर्तमान समय में ओपीडी में सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के साथ- साथ एलर्जी के करीब 150 से 200 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे में चिकित्सकों ने सतर्कता एवं एहतियात बरतने की सलाह दी है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव, तापमान में उतार-चढ़ाव और आर्द्रता में वृद्धि मौसमी बीमारियों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रही हैं। वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीज आ रहे हैं।

ऐसे में एंटीबायोटिक दवाइयों व एलर्जी की दवा व इंजेक्शन की मांग अधिक बढ़ी है। उन्होंने बताया कि दूषित पानी और बासी भोजन से पेट संबंधी बीमारियां बढ़ी हैं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है। सीएमएस डॉ. केएन चौधरी ने बताया कि लोग साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताजा और स्वच्छ भोजन का सेवन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बुखार, खांसी, जुकाम या पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X