Deoria News:सऊदी अरब में तरकुलवा के युवक की मौत – Youth From Tarkulwa Dies In Saudi Arabia
तरकुलवा। रोजी-रोटी की तलाश में एक साल पहले सऊदी अरब गए मैनपुर गांव के युवक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव आने की सूचना पर परिजन गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे मगर उड़ान रद्द होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। इससे परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घर में चीख-पुकार मची है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
मैनपुर निवासी बबलू उर्फ ठाकुर सिंह (35) पुत्र बिजली सिंह एक साल पहले सऊदी अरब गए थे। दशहरे से एक दिन पहले बच्ची के मुंडन संस्कार पर उन्होंने वीडियो कॉल से परिवार से बात की थी। अगले दिन उनका मोबाइल बंद हो गया। बाद में कंपनी मालिक ने हृदयगति रुकने से मौत की सूचना दी। अब परिजन शव आने की अगली सूचना का इंतजार कर रहे हैं। संवाद
