रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पीलीभीत

Pilibhit News:डीएपी के 15 कट्टे छोड़कर भागा किसान, व्यापारी को सुपुर्दगी में दी खाद – Farmer Flees, Leaving Behind 15 Bags Of Dap; Fertilizer Handed Over To The Trader

November 15, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 15 Nov 2026 12:25 AM IST

Farmer flees, leaving behind 15 bags of DAP; fertilizer handed over to the trader.

पूरनपुर। ई-रिक्शा पर शनिवार को डीएपी खाद के 15 कट्टे ले जा रहे एक किसान को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी विनीत शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसान से खाद खरीदने की दुकान के बारे में जानकारी ली। किसान ने अपना नाम गुरप्रीत बताते हुए एक ऐसे खाद व्यापारी से खाद लाने की बात कही, जिसका हाल ही में लाइसेंस बना है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि व्यापारी को बुलाकर दुकान खुलवाई। बाद में असम हाईवे पर खाद के कट्टे पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर किसान और ई-रिक्शा चालक भाग चुके थे। बरामद 15 कट्टे एसएस इंटरप्राइजेज के सुपुर्द कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी विनीत शुक्ला ने बताया कि खाद की जांच कराई जाएगी और किसान की तलाश की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X