प्रेमी से शादी की जिद ऐसी कि युवती करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। नीचे पुलिस, फायर ब्रिगेड और हजारों की भीड़… ऊपर युवती की एक ही शर्त कि प्रेमी आए और उसकी मांग में सिंदूर भरे। करीब साढ़े चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज घटनाक्रम का अंत भी फिल्मी अंदाज में हुआ। प्रेमी टावर पर चढ़ा और ऊंचाई पर ही प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद युवती नीचे उतर आई। उसे सुरक्षित देखकर लोगों ने तालियां बजाईं।
मामला बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव (हनुमान नगर) बाजार के पश्चिमी छोर का है। मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव निवासी 19 वर्षीय नेहा गौतम और 22 वर्षीय अभिजीत गौतम के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव और बिरादरी के हैं।