रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:अनवर वारसी बने दमन-दीव के राज्य निदेशक – Anwar Warsi Appointed State Director Of Daman And Diu

November 15, 2026


इटावा। जनपद के रहने वाले माय भारत के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी को पदोन्नति देकर दमन-दीव एवं दादरा नगर हवेली का राज्य निदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें बेंगलुरु में माय भारत के रीजनल डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

अनवर वारसी वर्तमान में माय भारत औरैया का कामकाज देख रहे थे। इससे पहले वह इटावा में जिला युवा अधिकारी और उपनिदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने ललितपुर, आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कासगंज, झांसी और जालौन में जिला युवा समन्वयक के रूप में जिम्मेदारी निभाई है।

अनवर वारसी युवाओं को माय भारत संगठन से जोड़ने और उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। उनके राज्य निदेशक बनने पर जिले के युवाओं और परिचितों में खुशी की लहर है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X