रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:अनुराग, अब्दुल, अर्नव अयान सेमीफाइनल में – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:अनुराग, अब्दुल, अर्नव अयान सेमीफाइनल में – Unnao News

November 15, 2026


unnao news

स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: क्लब

उन्नाव। केपी बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान आयोजित कृष्ण प्रकाश जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव स्मारक जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शनिवार को 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक एकल वर्ग में अब्दुल शाद, अर्नव सिंह, अनुराग सिंह और अयान वर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता की चीफ कोऑर्डिनेटर रोली सरीन ने बताया कि जिले के कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शनिवार को अंडर-13 बालक एकल वर्ग में अभय वर्मा ने अफान को 21-12, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अरुष सिंह ने अब्दुल शफी को 21-18, 15-21, 21-19 से, अथर्व विद्यार्थी ने देव चतुर्वेदी को 22-20, 21-17 से और अनुराग वर्मा ने रुद्र प्रताप सिंह को 21-5, 21-6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अंडर-15 बालक एकल वर्ग में अब्दुल शाद, अर्नव सिंह, अनुराग सिंह और अयान वर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में श्रुति बाजपेई और दिव्या पांडेय ने फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-15 बालिका वर्ग में दिव्या पांडेय और दिविजा वर्मा ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्लब के सचिव अजय श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। शाम पांच बजे जिला जज सतेंद्र कुमार और एसपी जेपी सिंह विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X