रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
टिहरी:गांव के पास पेड़ से लटका मिला महिला का शव, सुबह पांच बजे किया था मायके में फोन, जांच में जुटी पुलिस – Tehri: Woman’s Body Found Hanging From A Tree Near A Village Police Have Launched An Investigation
टिहरी

टिहरी:गांव के पास पेड़ से लटका मिला महिला का शव, सुबह पांच बजे किया था मायके में फोन, जांच में जुटी पुलिस – Tehri: Woman’s Body Found Hanging From A Tree Near A Village Police Have Launched An Investigation

November 15, 2026


Tehri: Woman’s body found hanging from a tree near a village police have launched an investigation

शव
– फोटो : istock

टिहरी जिले के थाना छाम कंडीसौड़ क्षेत्रांतर्गत बांडा गांव में 34 वर्षीय महिला का शव गांव के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना छाम कंडीसौड़ के एसआई मनवीर सिंह ने बताया कि दोपहर में बांडा गांव के ग्राम प्रहरी के द्वारा दूरभाष से मिली सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कारणों का पता लगाने में जुट गई। पूछताछ में पता चला कि मृतका सुमित्रा देवी व उसके पति प्यारे लाल बीती 13 नवंबर की रात खाने बाद अलग -अलग कमरे में सोने चले गए। लेकिन सुबह पता चला कि महिला का शव गांव के पास एक पेड़ पर लटका हुआ है। 

मृतका के पति प्यारे लाल को इसकी सूचना 14 नवंबर की सुबह गांव के पास गोबर डालने गई गांव की किसी महिला ने दी। प्यारे लाल ने तुरंत मौके पर जाकर शव को पेड़ से उतारा और बेहोश समझकर कुछ ग्रामीणों के साथ घर लाया, लेकिन तब तक सुमित्रा देवी दम तोड़ चुकी थी।  

देहरादून: विधायक हरीश धामी पर सीएम का तंज, कांग्रेस की जमीन खिसक गई, इसलिए उनके लोग मानसिक संतुलन खो रहे

इसकी सूचना  मृतक की ससुराल वालों ने सुमित्रा देवी के मायके वालों को दी। सुमित्रा के मायके से पिता गुणानन्द व भाभी मौके पर पहुंची। मृतका की भाभी ने बताया कि मृतका के फोन से 14 नवंबर सुबह तड़के लगभग पांच बजे फोन काल आया था लेकिन फोन कट गया था। फिलहाल पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नई टिहरी भेज दिया है। 

 मृतका का पति बहार होटल में नौकरी करता है जो कल ही छुट्टी पर घर आया था। मृतका का एक बेटा और बेटी है। मृतका का मायका टिहरी जनपद के प्रतापनगर के ओखलाखाल है। उनका विवाह 2013 में हुआ था। मृतका के मायके की तरफ से अभी पुलिस को लिखित तहरीर नहीं मिली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X