रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राम गोपाल वर्मा:’रामायण’ के 4000 करोड़ के बजट पर छिड़ी बहस, फिल्ममेकर ने बताया मेकर्स कैसे करेंगे पूरी भरपाई – Ram Gopal Varma Claims Ranbir Kapoor Ramayana 2 Will Be 10 Times Bigger Than Part 1
मनोरंजन

राम गोपाल वर्मा:’रामायण’ के 4000 करोड़ के बजट पर छिड़ी बहस, फिल्ममेकर ने बताया मेकर्स कैसे करेंगे पूरी भरपाई – Ram Gopal Varma Claims Ranbir Kapoor Ramayana 2 Will Be 10 Times Bigger Than Part 1

November 15, 2026


Ram Gopal Varma Claims Ranbir Kapoor Ramayana 2 Will Be 10 Times Bigger Than Part 1

राम गोपाल वर्मा

विस्तार

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा इन दिनों रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के महज 10 दिनों में दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार कमाई के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की बिजनेस रणनीति का समर्थन किया है।

इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट की कमाई को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनका मानना है कि ‘रामायण 2’ पहले पार्ट के मुकाबले 10 गुना ज्यादा कमाई कर सकती है। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के बजट, कमाई और इसके पीछे की रणनीति पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि फिल्म की कमाई को देखते हुए नमित मल्होत्रा पहले पार्ट से ही दोनों फिल्मों की लागत निकाल सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X