रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:भागलपुर में पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने मारी दो गोलियां – Former Mukhiya Ajay Kumar Singh Targeted By Criminals In Firing Incident
भागलपुर

बिहार:भागलपुर में पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने मारी दो गोलियां – Former Mukhiya Ajay Kumar Singh Targeted By Criminals In Firing Incident

November 15, 2026


Former Mukhiya Ajay Kumar Singh Targeted by Criminals in Firing Incident

अपराध

विस्तार

भागलपुर के नवगछिया स्थित कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर में अपराधियों ने पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ दो गोलियां चलाईं। गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सूचना मिलने पर एसडीपीओ सहीम राजा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पढे़ं बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, 25 नवंबर को होनी थी शादी

इस गोलीकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या पूर्व मुखिया पर हमले के पीछे पुरानी रंजिश है? क्या इस वारदात का संबंध चर्चित ज्योतिष हत्याकांड से है? आखिर अजय कुमार सिंह पर हमले की साजिश किसने रची? फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X