रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोरखपुर

Gorakhpur News:प्राचीन शिव मंदिर में माता पार्वती की मूर्ति क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश – Idol Of Goddess Parvati Damaged At Ancient Shiva Temple; Villagers Express Outrage

November 15, 2026


भरसाड़ गांव में छह महीने के भीतर दूसरी घटना, ग्रामीणों ने उठाए मंदिर की सुरक्षा पर सवाल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया, सीओ ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

सहजनवां। गीडा थाना क्षेत्र के भरसाड़ गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार को माता पार्वती की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। छह महीने के भीतर मंदिर में इस तरह की दूसरी घटना होने से लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। सीओ गीडा आभा सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव की एक महिला रोज की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची थी। इस दौरान उसकी नजर माता पार्वती की क्षतिग्रस्त मूर्ति पर पड़ी। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए और घटना पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना था कि मंदिर से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद छह महीने के भीतर दूसरी बार इस तरह की घटना हुई है। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक छोटा बच्चा माता पार्वती की मूर्ति के हाथ को क्षतिग्रस्त करते हुए दिखाई दे रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X