रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शहडोल में सीएम के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट:पांच जिलों से बुलाया अतिरिक्त बल; 20 हजार लोगों के आने का अनुमान – Before The Entry Of The Chief Minister In The Kol Culture Festival, Byawari Was Transformed Into A Cantonment
शहडोल

शहडोल में सीएम के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट:पांच जिलों से बुलाया अतिरिक्त बल; 20 हजार लोगों के आने का अनुमान – Before The Entry Of The Chief Minister In The Kol Culture Festival, Byawari Was Transformed Into A Cantonment

November 15, 2026


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ब्यौहारी दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय कोल संस्कृति महोत्सव में करीब 20 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1500 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। शहडोल के अलावा डिंडौरी, कटनी, उमरिया और रीवा से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। वहीं, बटालियन के एएसपी सहित अन्य जिलों से आए कई निरीक्षकों को भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात किया गया है।

ब्यौहारी विधायक की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कोल संस्कृति महोत्सव 13 से 15 दिसंबर तक ब्यौहारी के विनायक पैलेस में होगा। इसमें 10 से अधिक राज्यों के 300 से ज्यादा प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी है। असम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि इस आयोजन में पहुंचेंगे। महोत्सव में कोल समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी, भूमिहीनता, बेरोजगारी और पलायन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर भी समाज के लोगों में उत्साह है।

कोल समाज की संस्कृति और परंपराओं का होगा प्रदर्शन

महोत्सव में कोल समाज की पारंपरिक वेशभूषा, खान-पान, आभूषण, पूजा पद्धति और विवाह संस्कारों को प्रदर्शित किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक शरद ने पारंपरिक कोलदहका नृत्य भी किया। आयोजन की शुरुआत समाज के स्मृति चिह्न और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले परिवार के एक सदस्य के ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान कोल समाज के इतिहास और पूर्वजों के संघर्ष को याद किया गया। महोत्सव में रोजगार के अवसर बढ़ाने, भूमिहीन परिवारों की समस्याओं का समाधान करने, पलायन रोकने और राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जा रही है।

पढे़ं: सीएम मोहन का आलीराजपुर दौरा, तीन किलोमीटर का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित; पुलिस का पहरा

हेलीपैड से स्टेडियम तक रहेगा सुरक्षा घेरा

पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल की ओर से जारी सुरक्षा आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड से रेलवे तिराहा और बस स्टैंड होते हुए स्टेडियम तक रोड शो प्रस्तावित है। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

ड्रोन और उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर प्रतिबंध

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए निर्धारित कार्यक्रम स्थलों और रोड शो मार्ग को अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है। जारी आदेश के तहत 16 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और अन्य उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, शासकीय कार्यों और फोटोग्राफी के लिए ड्रोन संचालन को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X