शहडोल:कपड़ा व्यापारी की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, कोयला लोड वाहनों को रोककर सड़क पर उतरे वार्डवासी – Public Outrage Erupts Following The Death Of A Textile Merchant; Coal-laden Vehicles Intercepted

पुलिस ने संभाला मोर्चा।
November 15, 2026

पुलिस ने संभाला मोर्चा।
जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 में सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी महमूद की मौत के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। हादसे से नाराज वार्डवासियों ने एसईसीएल की कोल साइडिंग जाने वाले कोयला लोड भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने सड़क निर्माण और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड से होकर लगातार कोयला लोड भारी वाहनों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार के लिए जिम्मेदार विभागों और प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। सड़क की बदहाल स्थिति और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण क्षेत्र के लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीती रात हुए हादसे में कपड़ा व्यापारी महमूद की जान चली गई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
ये भी पढ़ें- अपने ही थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद से नदारद रहे टीआई, डीसीपी ने किया निलंबित
घटना के विरोध में वार्डवासियों ने कोल साइडिंग जाने वाले भारी वाहनों को रोककर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण और मृतक के परिवार को मुआवजा देने के संबंध में ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। सूचना मिलने पर अमलाई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं नगर पालिका के कर्मचारी और नायब तहसीलदार मनोज सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष और एसईसीएल के जीएम को मौके पर बुलाने की मांग की, ताकि सड़क निर्माण और मुआवजे को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के सामने निर्णय हो सके।
फिलहाल मौके पर विरोध प्रदर्शन जारी है। वार्डवासियों की मांगों और प्रशासन व एसईसीएल प्रबंधन के रुख पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
November 15, 2026
सीधी थाना क्षेत्र का मामला। विस्तार शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के बीच शराब लाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक […]
November 14, 2026
शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग में बैठे मवेशी विस्तार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार को शहडोल जिले के दौरे पर हैं। वे शुक्रवार रात ही शहडोल पहुंच गए थे। जिले के सबसे बड़े जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के दौरे के बावजूद नगर पालिका की व्यवस्थाओं में कोई सुधार नजर नहीं आया। शहर की […]
November 14, 2026
ब्यौहारी अस्पताल। विस्तार शहडोल के ब्यौहारी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय बदरचुआ में मध्यान्ह भोजन करने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। भोजन करने के बाद एक बच्चे को उल्टी होने लगी, जबकि कुछ अन्य बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की। सूचना मिलने पर सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]
