शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सतना:12 साल बाद पकड़ा गया 10 हजार का इनामी डकैत, दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड बनकर छिपा था लल्लू यादव – Satna: 10,000 Rewarded Bandit Arrested After 12 Years, He Had Been Hiding As A Guard In Delhi
सतना

सतना:12 साल बाद पकड़ा गया 10 हजार का इनामी डकैत, दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड बनकर छिपा था लल्लू यादव – Satna: 10,000 Rewarded Bandit Arrested After 12 Years, He Had Been Hiding As A Guard In Delhi

October 29, 2026


Satna: 10,000 Rewarded Bandit Arrested After 12 Years, He Had Been Hiding as a Guard in Delhi

हिरासत में आरोपी

विस्तार

जिले की धारकुंडी थाना पुलिस ने डकैत बबली और लवलेश गिरोह के डकैत लल्लू यादव को 12 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इस इनामी आरोपी को उसके गांव से घेराबंदी कर पकड़ा। 45 वर्षीय आरोपी लल्लू यादव चित्रकूट के जमुनिहाई-टिकरिया गांव का रहने वाला है।

जंगल में तलाशी और गांव में घेराबंदी

धारकुंडी और मारकुंडी के जंगलों में हाल ही में हुई बकरी चोरी की घटना के बाद से पुलिस की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही थीं। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देश पर धारकुंडी और मारकुंडी के जंगलों में पुलिस टीमें सर्चिंग कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 10 हजार रुपये का इनामी डकैत लल्लू यादव अपने गांव आया हुआ है। सूचना के आधार पर धारकुंडी थाना पुलिस की टीम ने तुरंत गांव में पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

ये भी पढ़ें: इंदौर: तेज आवाज पर हाईकोर्ट सख्त, कचरा गाड़ियों का शोर 25% घटाने का आदेश, हर थाने में होगा ध्वनि मापक यंत्र

पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था आरोपी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी लल्लू यादव ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद वह अपने परिवार के साथ दिल्ली चला गया था। वहां वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था और इतने समय से लगातार अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बचकर रह रहा था। 12 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X