Bageshwar News:सड़क आबादी से दूर बनने पर दिया धरना – Protest Held Over The Construction Of A Road Away From The Populated Area
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट-दूणी-सुकुंडा सड़क को आबादी क्षेत्र से दूर बनाए जाने से बीथि गांव के ग्रामीणों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिवाली के पावन पर्व पर भी ग्रामीण कार्य बंद करवाकर मशीन के आगे डटे रहे। ग्रामीणों ने अब बारी-बारी से धरना देने का निर्णय लिया है जिसके तहत प्रतिदिन सुबह से रात तक अलग-अलग ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य रोककर विरोध जता रहे हैं। मंगलवार को मोहन सिंह गढि़या, रतन सिंह गढि़या, त्रिलोक सिंह, डुंगर सिंह और नंदन सिंह गढि़या धरने पर बैठे।
ग्रामीणों ने विधायक सुरेश गढि़या से मिलकर ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि सड़क को आबादी क्षेत्र से जोड़ा जाए। इसके लिए उन्होंने अपनी उपजाऊ भूमि तक मुफ्त देने की लिखित पेशकश की है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक लिंक रोड का शासनादेश नहीं आता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। संवाद
