रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shamli News:श्रद्धालुओं ने रखा निर्जला व्रत, खरना का प्रसाद ग्रहण किया – Devotees Observed A Waterless Fast And Partook Of The ‘kharna’ Prasad
शामली

Shamli News:श्रद्धालुओं ने रखा निर्जला व्रत, खरना का प्रसाद ग्रहण किया – Devotees Observed A Waterless Fast And Partook Of The ‘kharna’ Prasad

November 15, 2026


Devotees observed a waterless fast and partook of the 'Kharna' prasad.

हनुमान धाम के शिव सरोवर के किनारे पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

शामली। श्री सूर्य छठ पूजन महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को पूर्वांचल और बिहार के श्रद्धालुओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से खरना की पूजा-अर्चना की और शाम को मिट्टी के चूल्हे पर तैयार सात्विक भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

शनिवार को श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान धाम स्थित शिव सरोवर के किनारे एकत्र होकर एक-दूसरे को तिलक लगाया। इसके बाद खरना की परंपरा निभाई। शामली चीनी मिल में कार्यरत देवरिया निवासी पंकज सिंह, बिहार निवासी भरत सिंह और बीरबल सिंह, रामसुबक और संदीप यादव ने बताया कि छठ पूजा के दूसरे दिन पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। शाम को पूजा के बाद खरना का प्रसाद ग्रहण किया जाता है।

आज डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य : रविवार 15 नवंबर को छठ महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालु हनुमान धाम के शिव सरोवर में डूबते सूर्य की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अर्घ्य देंगे। सोमवार 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे। इस अवसर पर पंडित देवेंद्र शास्त्री, संतोष शास्त्री, संजय शास्त्री, हीरालाल चौबे, किरण तिवारी और कुसुम चौबे सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने भगवान सूर्य नारायण से परिवार और समाज के मंगल की कामना की।

हनुमान धाम के शिव सरोवर के किनारे पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

हनुमान धाम के शिव सरोवर के किनारे पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X