रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागेश्वर

Bageshwar News:राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह आज से – National Newborn Week Begins Today

November 15, 2026


बागेश्वर। समय से पहले जन्मे, कम वजन और बीमार नवजातों की बेहतर देखभाल के लिए आज से 21 नवंबर तक राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह मनाया जाएगा। अभियान की थीम छोटे बच्चे, बड़ी संभावनाएं, फॉलोअप देखभाल से सुरक्षित करें भविष्य रखी गई है। अभियान में अस्पताल से छुट्टी के बाद नवजातों की निरंतर देखभाल, विकास, दृष्टि और श्रवण जांच पर जोर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार साल 2000 में प्रति एक हजार जीवित जन्म पर नवजात मृत्यु दर 44 थी, एसआरएस 2024 के अनुसार घटकर 18 रह गई है। देश में 1100 से अधिक एसएनसीयू-एनआईसीयू, 2800 से अधिक एनबीएसयू और 25 हजार से अधिक एनबीसीसी संचालित हैं।

अस्पताल से छुट्टी के आठ दिन में पहली फॉलोअप जांच और इसके बाद एक, तीन, छह और 12 महीने पर जांच की व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से उच्च जोखिम वाले बच्चों की निगरानी की जाएगी। सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम, गृह भ्रमण, स्तनपान, कंगारू मदर केयर, टीकाकरण और खतरे के संकेतों की जानकारी दी जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X