Rampur News:चॉकलेट के बहाने बालक से दुष्कर्म की कोशिश – Attempted Sexual Assault Of A Child Under The Pretext Of Offering Chocolate
स्वार (रामपुर)। एक मोहल्ला निवासी बालक को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर दो किशोर जंगल ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। बालक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों किशोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस ने दोनों को रातभर थाने में बैठाए रखा लेकिन अगले दिन बिना प्राथमिकी दर्ज किए ही छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले दो किशोर शुक्रवार शाम पड़ोस में रहने वाले बालक को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर जंगल में ले गए और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। बालक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों किशोरों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया।
