रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शाहजहांपुर में टला हादसा:सवारी बैठाने के विवाद में डबल डेकर बस को मारी टक्कर, खाई में घुसी; 65 यात्री थे सवार – Following A Dispute Over Picking Up Passengers A Double Decker Bus Was Rammed And Ended Up In A Ditch
शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में टला हादसा:सवारी बैठाने के विवाद में डबल डेकर बस को मारी टक्कर, खाई में घुसी; 65 यात्री थे सवार – Following A Dispute Over Picking Up Passengers A Double Decker Bus Was Rammed And Ended Up In A Ditch

November 15, 2026


Following a dispute over picking up passengers a double decker bus was rammed and ended up in a ditch

खाई में घुसी बस

विस्तार

बरेली मोड़ पर सवारी बैठाने और आगे निकलने को लेकर दो निजी डबल डेकर बसों के चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद एक बस चालक ने दूसरी बस को तेज रफ्तार में साइड से टक्कर मार दी। इससे बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में घुस गई। हादसे के दौरान बस में करीब 65 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

रविवार रात करीब नौ बजे डबल डेकर बस शाहजहांपुर से सवारियां लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली मोड़ के पास सवारी बैठाने और आगे निकलने को लेकर दो बस चालकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद एक चालक अपनी बस लेकर आगे निकल गया। आरोप है कि इसी रंजिश में पीछे से आ रही दूसरी डबल डेकर बस के चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए आगे चल रही बस को साइड से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। अचानक टक्कर लगने से चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क पर लहराते हुए हाईवे किनारे खाई में घुस गई।

बस की स्थिति देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X