Aligarh News:छुट्टियां खत्म, सफर में धक्के शुरू – Holidays Are Over, Travel Pushes Begin

ट्रेन के गेट पर बैठकर जाते यात्री।संवाद
November 15, 2026

ट्रेन के गेट पर बैठकर जाते यात्री।संवाद
दीपावली की छुट्टियां खत्म होते ही अब काम पर लौटने वालों की भीड़ सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक दिखाई देने लगी है। इसके चलते दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पलवल और बल्लभगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बसों और ट्रेनों में सीट नहीं मिलने से यात्रियों को खड़े होकर धक्के खाते हुए सफर करने पड़ रहे हैं।
रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी हैं। बस में सीट मिलते ही लोग सफर शुरू करने की जद्दोजहद में जुटे नजर आ रहे हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों के सामान्य और आरक्षित कोच यात्रियों से खचाखच भरे हैं।
परिवार के साथ सफर करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई यात्रियों को बस और ट्रेन के इंतजार में अतिरिक्त समय बिताना पड़ रहा है। त्योहार के बाद यात्रियों का दबाव अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं।
November 15, 2026
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की निशानेबाजी टीम के गठन के लिए 30 नवंबर और एक दिसंबर को एसवी कॉलेज में चयन प्रतियोगिता होगी। इसमें महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में निशाना साधेंगे। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की टीम में जगह मिलेगी। […]
November 15, 2026
21 नवंबर को आनी है बरात, घर से 50,000 रुपये ले जाने का भी आरोप अलीगढ़। रोरावर थाना क्षेत्र में शादी से महज दस दिन पहले एक युवती के घर से चले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पड़ोस की गली में रहने वाले युवक लालू (पुत्र रशीद) और उसके परिजनों […]
November 15, 2026
कहीं राधा-कृष्ण की छवि में झलकती प्रेम की अनुभूति तो कहीं परी लोक की कहानी जैसा सजा मंच। फूलों, रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच जब शाही परिधानों में मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह ने मंच पर कदम रखा तो समारोह की रौनक देखते ही बनी। संदीप सिंह ने गहरे रंग की […]
