रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
झांसी

Jhansi News:तीन माह से फरार पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार – Accused In Pocso Case, On The Run For Three Months, Arrested

November 15, 2026


Accused in POCSO case, on the run for three months, arrested

झांसी। तीन माह से फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के आरोपी सूरज आदिवासी को रक्सा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे डगरवाहा गांव के पास आनंद पेट्रोल पंप के नजदीक से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ रक्सा थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत अगस्त माह में मामला दर्ज हुआ था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। तीन महीने से वह यूपी और एमपी में ठिकाने को बदल-बदलकर रह रहा था। सीओ सिमरन सिंह ने बताया कि शनिवार को उसके रक्सा इलाके में आने का सुराग मिलने पर पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। लिखा-पढ़ी के बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। यहां उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X