रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
33 KM माइलेज, 6 एयरबैग..कीमत ₹3,69,900! Maruti की इस कार का पूरा देश है दीवाना
ऑटो

33 KM माइलेज, 6 एयरबैग..कीमत ₹3,69,900! Maruti की इस कार का पूरा देश है दीवाना

November 15, 2026


Last Updated:

देश में SUV की बढ़ती डिमांड के बावजूद Maruti Suzuki Alto K10 का जलवा कम नहीं हुआ है. अक्टूबर 2026 में इस बजट कार की बिक्री में सालाना आधार पर 86 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आखिर क्यों आज भी ऑल्टो K10 मिडिल क्लास की पसंद बनी हुई है? 3.70 लाख रुपये की शुरुआती कीमत, 6 एयरबैग और 33.85 km/kg तक के माइलेज समेत जानिए इसकी पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

33 KM माइलेज, 6 एयरबैग..कीमत ₹3,69,900! Maruti की इस कार का पूरा देश है दीवानाZoom

Maruti Alto K10 की लगातार डिमांड बनी हुई है.

मार्केट में लगातार बढ़ रहे SUV क्रेज के बीच Maruti Suzuki Alto K10 ने अपनी बादशाहत कायम रखी है. अपनी किफायती कीमत, कम मेंटेनेंस खर्च और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के दम पर ये कार आज भी पहली बार गाड़ी खरीदने वाली मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद बनी हुई है. अक्टूबर 2026 की सेल्स ने ये साफ कर दिया है कि बजट सेगमेंट में ऑल्टो का जलवा अभी भी बरकरार है.

फेस्टिव सीजन की मांग और ग्रामीण व छोटे शहरों में मजबूत पकड़ के चलते ऑल्टो की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. मात्र ₹3,69,900 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ ये देश की सबसे सुलभ और प्रैक्टिकल फैमिली कारों में शुमार है. आइए सेल्स रिपोर्ट के साथ इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल के बारे में जानते हैं.

अक्टूबर 2026 की सेल्स रिपोर्ट

मारुति ऑल्टो ने सेल के मामले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 86 प्रतिशत की सालाना (YoY) बढ़त दर्ज की है. कंपनी ने इस महीने ऑल्टो की कुल 11,523 यूनिट्स बेची हैं, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2025 में ये आंकड़ा 6,210 यूनिट था. मासिक आधार पर भी इसकी मांग में करीब 15 प्रतिशत की तेजी आई है.

डिजाइन और इंटीरियर

Alto K10 को मॉडर्न और यूथफुल लुक दिया गया है. इसके फ्रंट में हनीकॉम्ब ग्रिल, स्वेप्टबैक हैलोजन हेडलैंप्स और 13-इंच के व्हील्स मिलते हैं. कॉम्पैक्ट साइज के कारण इसे शहर के भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में चलाना और पार्क करना बेहद आसान है. केबिन के अंदर डैशबोर्ड पर सिल्वर एक्सेंट के साथ साफ-सुथरा लेआउट दिया गया है. चार लोगों के बैठने के लिए इसमें पर्याप्त जगह और 214 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसके टॉप वेरिएंट में 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसके अलावा डिजिटल स्पीडोमीटर, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, फ्रंट पावर विंडो और कीलेस एंट्री जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के मोर्चे पर मारुति ने इसे बड़ा अपडेट दिया है. अब इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. साथ ही ABS with EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स भी शामिल हैं.

इंजन और माइलेज

इसमें 998cc का K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एजीएस (AMT) गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है. इसके अलावा ये फैक्ट्री-फिटेड S-CNG किट के साथ भी आती है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24.39 से 24.90 kmpl तक और सीएनजी वेरिएंट 33.85 km/kg तक का शानदार माइलेज देने में सक्षम है.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X